रेणुकूट भाजपा मंडल के पदाधिकारियों में हर्ष, दी बधाई
News Desk, सुशील तिवारी, Renukoot, UP.
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को अचानक सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बना दिये जाने से संगठन के कार्यकर्ता आश्चर्यचकित भी हैं और खुश भी। यूपी बीजेपी ने पूर्व संगठन मंत्री नंदलाल को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकर्ताओं, प्रशासन के लोगों और राजनीति की समझ रखने वालों को चौंका दिया है।
विद्यार्थी परिषद से भाजपा तक-
उक्त नियुक्ति के बाद जब नंदलाल जी रेणुकूट पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के कुदरी ग्राम के निवासी नंदलाल जी के हाईटेक रोड रेणुकूट स्थित आवास पर बधाई देने वालों का जमघट लग गया। नंदलाल जी को जनपद में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशन में बड़ा उलट फेर करते हुए नंदलाल जी को जनपद सोनभद्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नंदलाल जी का राजनीतिक जीवन :
नंदलाल जी ने विद्यार्थी परिषद से ही राजनीति में हाथ डाला था। इन्होंने अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ काम करते हुए १९९१_९२ मे तहसील प्रमुख रहे। १९९४ में बी आर डी कालेज दुद्धी से छात्र संघ के महामंत्री बने १९९६ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख रहे उसके बाद प्रदेश के सहमंत्री प्रदेश मंत्री काशी प्रांत गोरखपुर के संगठन मंत्री से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी में संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्यों को निभाते हुए विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय से सेवा निष्ठा पूर्वक पार्टी का काम किया है।
लड्डू बांटकर मनाया हर्ष :
पार्टी के लोगों के साथ रेनूकूट के वार्ड १२ की वार्ड सदस्य अंजना सिंह अपने वार्ड में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वार्ड १२ के निवासी अभिषेक शर्मा ने भी अपने पूरे मुहल्ले में लड्डू बांटकर खुशी मनाया। वहीं विद्यार्थी परिषद के समय से जुड़े रहने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माया गुप्ता किरण संध्या पांडे राज वर्मा राम जायसवाल मोनू जायसवाल रामकुमार गुप्ता सुशील तिवारी नरेंद्र सिंह राधेश्याम पांडे ने नए जिला अध्यक्ष नंदलाल जी को बधाई व शुभकामनाएं दी। सशक, टाक
