सरई पंहुची मध्यप्रदेश कांग्रेस वन अधिकार यात्रा

 News Desk, बिहारी लाल गुप्ता, सरई, सिंगरौली.

बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे कांग्रेस की चुनावी यात्रा भी कई जिलों में चल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा गत 5 सितंबर को छिंदवाड़ा से रवाना की गई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ की वनाधिकार यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 17 सितंबर रविवार को सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा में पहुंची और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरई में विशाल जनसभा में परिवर्तित हुई।

जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ एसपीएस तिवारी ने भाजपा सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस की डाक्टर मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा “वन अधिकार अधिनियम 2006” कानून बनाकर वनाधिकार पट्टा सहित, जंगल की समस्त संपत्ति पर आदिवासियों और वहां के मूल निवासियों को सर्वाधिक अधिकार सौंपा गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार ने समस्त संपत्ति को अदानी और अंबानी जैसे अपने मित्रों को सौंप दिया। अधिकार तो छोड़ो आज आदिवासी और मूल निवासी वर्ग अपनी पैतृक संपत्ति भी नहीं बचा पा रहा है। हमारी सरकार आने पर उन तमाम अधिकारों को न केवल वापस दिलाया जाएगा अपितु वनाधिकार पट्टे की जमीन का उपयोग बैंक ऋण सहित सामान्य राजस्व भूमि की तरह समस्त लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस मौके पर सभा में पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा, यात्रा प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष, वप्र आशिफ खां, जिला अध्यक्ष सिंगरौली ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनम सिंह, कमलेश सिंह, डा. एच.एल. प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बालेंद्र वर्मा, वन एवं पर्यावरण महामंत्री व जिला प्रभारी गोमती जायसवाल, प्रदेश महासचिव भास्कर मिश्रा, प्रदेश सचिव राजकुमार दीपांकर, प्रेम सिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामबालक द्विवेदी, भैयालाल सिंह, निखिल तिवारी, हंसलाल यादव, उदित नारायण साहू, हरि पनिका सहित अन्य कई नेता व लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *