विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल से भाजपा प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक ने भरा नामांकन पत्र

Newspost, Election Desk, MP.

सीधी/सिंगरौली।

सीधी व सिंगरौली जिले की सीमा पर स्थित सिहावल विधानसभा क्षेत्र 78 के भाजपा प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक के नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सीधी पहुँचे और पर्चा भरवाया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश सचिव राजेश पांडे भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के लिए भगवान राम काल्पनिक, हनुमान जी को भी नकारा- विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गी ने कांग्रेस पर हमला बोला तथा कहा कि भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताने और हनुमान जी को नकारने वाले कांग्रेसी किस मुंह से मतदाताओं से वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमानत जप्त होगी और फिर से प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

विश्वामित्र पाठक के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब 

भारी भीड़ से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी पाठक ने कहा कि सिहावल की जनता 45 वर्ष से चले आ रहे कांग्रेसी कुशासन को इस बार खत्म करेगी। मंच से सिहावल के युवा वक्ताओं ने सीधी की सभा में कांग्रेस व कमलेश्वर पटेल पर तीखा प्रहार किया। उनका कहना था कि 45 वर्षों से सिहावल की जनता का दमन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *