नामांकन रैली को संबोधित करते हुये बोले राष्ट्रीय महामंत्री

Newspost, Election Desk, MP. A. Anand

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सिंगरौली जिले की विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नामांकन रैली को बैढ़न के रामलीला मैदान में संबोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री सभा के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जन सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राम सकल बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, निवर्तमान विधायक रामलल्लू वैश्य मंचासीन रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की।

सभा में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने उद्बोधन से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित समस्त जनसमूह का स्वागत अभिनन्दन किया।

हजारों की जनसभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे पार्टी संगठन ने विशेष रूप से आपके पास भेजा है। आज हमारे जिले की तीनों विधानसभाओं के उम्मीदवार अपना नामांकन भरने जा रहे हैं जिसमें आप सभी साक्षी बने हैं। आपका आशीर्वाद हमारी पार्टी को मिले मैं यही निवेदन करने आपके पास आया हूं।

साथियों मैं यह बात बड़े ही गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि जहां हमारे पूर्वजों ने हमारे आराध्य भगवान राम की नगरी अयोध्या और भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा को विदेशी आक्रांताओं से लुटते और टूटते हुये‌ देखा‌ और हम सब कितने भाग्यशाली हैं कि फिर‌ से रामलला का भव्य मंदिर बनते हुये देख रहे हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि भाजपा की सरकार न होती तो क्या यह कभी संभव था ? ये आपके दिये आशीर्वाद का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में राष्ट्र आज वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। देश एवं प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है और 13 करोड़ लोग‌ गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

कोरोना जैसी महामारी से देश को उबार कर पुनः देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का‌ काम‌ हमारी सरकार ने किया है। किसानों को सक्षम बनाया, लाखों करोड़ का निवेश लाकर रोजगार के अवसर पैदा किये, तीनों सेनाओं को सशक्त बनाना, देश को महाशक्ति के रुप मे स्थापित किया ये सब‌ भाजपा की सरकार ने करके दिखाया है। आतंकवाद की नसें तोड़ कर रख दीं, आतंकवादियों को उनके घर मे घुस कर मारा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ:

मध्यप्रदेश 2003 के पहले बीमारू राज्य हुआ करता था हमारी सरकार ने आज प्रदेश को सबसे तेज विकसित होने वाला राज्य बना दिया है और हमारी सरकार इसे देश का सबसे विकसित राज्य बनायेगी। मध्यप्रदेश मे आज 24 घंटे बिजली है, शानदार सड़कें हैं, किसान खुशहाल है तथा महिलाएं सुरक्षित हैं। हर
बेटी लाडली बेटी योजना से लखपति बन रही है तथा हर बहन अब लाडली बहना योजना से आर्थिक आत्मनिर्भर बन रही‌ है। अभी लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आते हैं और ये बढ़कर 3 हजार हो जायेंगे। लेकिन ऐसा तब होगा जब‌ भाजपा
की सरकार बनेगी। बीच में झूठ का‌ सहारा लेकर कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गये और उन्होंने संबल योजना‌ बंद कर दी, कन्यादान योजना‌ का पैसा देना बंद कर दिया। कर्ज माफी के नाम पर किसानों से झूठ‌‌ बोला, ऐसे झूठे और भ्रष्टाचारी लोग फिर से वोट मांगने आपके बीच आयेंगे।

उन्होंने कहा कि आपको बरगलाया जायेगा लेकिन आप अडिग रहना और तीनो सीटों पर भाजपा का विधायक बनाकर हम सबका‌ हाथ मजबूत करना‌। हम आपके हितों की रक्षा करने के लिये अंतिम‌ सांस तक डटे रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव के समझ शिव सेना से अशोक शाह, बसपा नेता भगवान दास शाह, पूर्व पार्षद पूनम सिंह तथा कांग्रेस नेता भगवान दास समेत तीन सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इनकी रही विशेष ‌उपस्थिति:

जनसभा मे मंच पर विधानसभा के तीनों प्रत्याशी रामनिवास शाह, श्रीमती राधा सिंह एवं राजेंद्र मेश्राम उपस्थित रहे। अन्य उपस्थित जनो मे सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, सरोज सिंह, सरोज शाह, राजेश तिवारी, आशा यादव, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, लालपति साकेत, राजकुमार दुबे, विधानसभा प्रभारी संतोष
वर्मा, विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, सह प्रभारी राज कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, संदीप चौबे, एक्तिस चंद्र वैश्य, भारतेन्दु पांडेय, संदीप झा, मोर्चा अध्यक्ष सीमा जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, मोतीलाल प्रजापति, दिलशरण सिंह, कमलेश वैश्य, वरिष्ठ नेता रावेन्द्र देव पांडेय, डी एन शुक्ला, एडवोकेट प्रदीप शाह,  समस्त निगम पार्षद तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *