भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के साथ रामलीला मैदान पहुँचे भाजपा प्रत्याशी रामनिवास, राजेन्द्र व राधा
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सभा को करेंगे संबोधित
Newspost, Election Desk.
सिंगरौली।
भाजपा प्रत्याशी सिंगरौली राम निवास, देवसर प्रत्याशी राजेंद्र मेश्राम, चितरंगी प्रत्याशी राधा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के साथ रामलीला मैदान पहुँचे। पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा नेता राजेश तिवारी रज्जू, डीएन शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यहाँ कुछ ही देर में होने वाली सभा को राष्ट्रीय महासचिव भाजपा कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सभा को लेकर एलर्ट है पुलिस, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता अपनी टीम के साथ हेलीपैड पर मौजूद। हेलीकॉप्टर से आ रहे श्री विजयवर्गीय की करेंगे अगवानी।
