?मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, अभियान संयोजक नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता
Newspost, Editor’s Political Desk, Rohit Gupta.
भोपाल, मध्य प्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे सुरेश पचौरी ने शनिवार को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच कर बीजेपी की सदस्यता ले ली। इस दौरान उनके समर्थक पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया सहित अन्य भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस के इन नेताओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व बीजेपी एमपी के न्यू ज्वाइंगिग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी को बुके और पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
इन कांग्रेसी नेताओं की हुई भाजपा में एंट्री : ?
सुरेश पचोरी के साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले व जसपाल सिंह अरोरा के भाजपा में शामिल हो जाने से मध्य प्रदेश कांग्रेस का ताना बाना छिन्न भिन्न हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के ऐन मुहाने पर यह कांग्रेस और I.N.D.I.Alliance के लिए बहुत बड़ा झटका है। इसका असर अन्य राज्यों पर भी पड़ेगा।
