Newspost, Corporate Desk, Rohit Gupta.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। शुक्रवार, 8 मार्च को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में कोल इण्डिया (CIL) अंतर कंपनी कैरम प्रतियोगिता 2023-24 का जयंत में शुभारंभ हुआ।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों की 8 टीमें, क्रमशः ईसीएल, सीसीएल, एमसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एससीसीएल, सीएमपीडीआईएल एवं एनसीएल भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमों के मैनेजर सहित कुल 54 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ जयन्त क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक आरपी मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जयन्त क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रम संघ प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोल इण्डिया अंतर कंपनी कैरम प्रतियोगिता 2023-24 नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। इसमें सिंगल्स, डबल्स व टीम चैम्पियनशिप श्रेणी की स्पर्धाएं खेली जा रही रही हैं। इसका समापन रविवार को किया जाएगा।

एनसीएल के जनसंपर्क के अनुसार अंतर कंपनी कैरम प्रतियोगिता के आयोजन में जयंत क्षेत्र तथा मुख्यालय के कल्याण विभाग का सराहनीय योगदान है। कोल इंडिया व इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों में वर्ष भर अनेक खेल जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *