लोकसभा चुनाव को लेकर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय उद्घाटित

Newspost, Political Desk, Rohit Gupta.

चितरंगी, सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। शुक्रवार, 23 फरवरी को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने चितरंगी में विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय भाजपा के दिग्गज नेता, कैबिनेट मंत्री रहे स्व. जगन्नाथ सिंह जी के पवित्र परिसर में होने से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। हमने कई चुनाव इसी कार्यालय में बनी रणनीति से जीता है। हम सभी के लिए यह शुभंकर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के अलावा वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अमर सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी प्यारेलाल चतुर्वेदी, संयोजक सुरेन्द्र प्रताप सिंह वैश्य, पूर्णकालिक प्रवासी/ विस्तारक प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा यादव व चंद्रिका वैश्य, जिला मंत्री प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व चितरंगी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *