नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के नव नियुक्त अध्यक्ष सुंदरलाल शाह का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की अगवानी में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष की उत्सव यात्रा जिला कार्यालय पहुंची तब जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने श्री शाह का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। 

भाजपा जिला कार्यालय सभागार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक द्वय राम निवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, वीरेंद्र गोयल, पूर्व निगम एवं‌ सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार आदि मंचासीन रहे। सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं तथा अंग वस्त्रों के साथ अभिनंदन किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने अपने आशीर्वचनों से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी तथा आगामी उत्तम कार्यकाल के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को हर तरह से सहयोग करने के लिए उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया। 

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा...

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने प्रथम उद्बोधन में अपने भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के लिये उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलने पर मैं स्वयं स्तब्ध था एवं एक क्षण के लिए इस सत्य पर विश्वास ही नहीं हुआ।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यों का मूल्यांकन कर कार्यकर्ता को सम्मान देती है।

इन दायित्वों का कर चुके हैं निर्वहन

श्री शाह ने बताया कि, "मेरा संगठन में कार्यकाल युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के रूप में प्रारंभ हुआ तथा आज पार्टी ने मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है। विभिन्न संगठनिक दायित्वों के माध्यम से ही मुझे कार्यानुभव मिला तथा जिला महामंत्री के रूप में जिला स्तर पर मेरी पहचान बनी, मैंने संगठन के दिये समस्त दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने का प्रयास किया। मेरे कार्यों से पार्टी का संगठन संतुष्ट रहा होगा तभी पार्टी ने मुझे आज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जो भी दायित्व संगठन हमें देता है, उसका निर्वाह निष्ठा से किया जाय‌ तो पार्टी उसका अवलोकन भी करती है तथा उसका प्रतिफल भी प्राप्त होगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी वरिष्ठों तथा समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा दिशा निर्देश पर ही ये संगठन काम करेगा तथा आपके आशानुरूप ही जिले का संगठन प्रदेश में अपनी छवि उत्कृष्ट बनाने में सफल होगा। हमारे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का सम्मान होगा तथा कार्य के‌ आधार पर उनको आगे आने का अवसर अवश्य प्राप्त होगा। हम‌ संगठन की गतिविधियों को बूथ‌ स्तर‌ तक ले जायेंगे तथा जिले के‌ समस्त बूथों को हम सशक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।

मंच का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रकटन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। 

स्वागत समारोह में लगभग सभी पदाधिकारी हुए शामिल

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, सरोज शाह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, अरविंद तिवारी, विनोद चौबे, कलावती यादव, द्रौपदी सिंह मरकाम, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, समस्त मंडल अध्यक्ष, सभी पार्षद गण, मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, राजेंद्र सिंह, मोतीलाल प्रजापति, कमलेश वैश्य, विनोद चौबे, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, एडवोकेट प्रदीप शाह, किरण सोनी, ऋचा सिंह, अंगद वर्मा, अरुण देव पांडेय, संपत शाह, रामजी कुशवाहा, सुरेश कांत द्विवेदी, शशांक विक्रम सिंह गोल्डी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विजय दुबे, अशोक शाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *