Newspost, Sports Desk, Paris Olympics

पेरिस ओलंपिक 2024 में यह गुरुवार, भारत के लिए कुछ खुशी लेकर आया। जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 89.45 मीटर के स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. उधर भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से पराजित कर कांस्य पदक जीत लिया। जेवलिन में 92.97 मीटर स्कोर के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे।

ऐसा लग रहा था जैसे नीरज चोपड़ा अपने कुछ महीने पहले हुई इंजरी से भी लड़ रहे थे। कुल 6 राउंड में से पांच में उनके फाउल हुए। एकमात्र दूसरे राउंड में उनका थ्रो 89.45 मीटर का रहा, जो उनका सर्वश्रेष्ठ था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धा में गोल्ड लाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। इस बार सिल्वर जीतकर वे ऐसे पहले एथलीट बन गये हैं जिसने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीता है।

तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंटर्सन पीटर्स रहे। उन्होंने 88.54 मीटर का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता।

नीरज चोपड़ा की जीत के साथ ही हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव में जश्न का माहौल है। लोगों की भीड़ नीरज चोपड़ा के घर पहुंचने लगी और आतिशबाजी के साथ वहां मौजूद लोग जश्न मनाने लगे।

ज्ञात हो कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भी जेवलिन थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *