Newspost, National Desk. New Delhi.
केंद्र सरकार ने 'जनगणना 2027' का नोटिफिकेशन जारी किया है। जनगणना 2027 के लिए जारी अधिसूचना के पहले चरण में मकानों की तथा दूसरे चरण में उसमें रहने वाले लोगों की गिनती होगी। यह जनगणना जाति आधारित होगी।
15 साल बाद होने वाली है यह जनगणना
भारत में अंतिम आधिकारिक और 15वीं पूर्ण जनगणना 2011 में हुई थी। 16वीं जनगणना 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टल गई थी। अब 2027 में शुरू होने जा रही है। जिसके लिए गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 2026 से ही मकानों की सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगली प्रस्तावित 16वीं जनगणना घर-सूचीकरण (House Listing) से शुरू की जाएगी। 2011 में भारत की जनसंख्या 1.21 अरब से ज्यादा थी। आपको बताना है कि भारत में जनगणना 1872 में शुरू की गई थी।
जारी नोटिफिकेशन की खास बातें -
➡️गुरुवार, 21 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए इस जनगणना नोटिफिकेशन में 33 सवालों की लिस्ट है, इसमें मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं।
➡️जनगणना के दौरान परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य से इसकी जानकारी ली जाएगी। यह जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी।
➡️इसमें पहला फेज अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच शुरू होगा, दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा।
➡️पहले फेज में घरों की सूची और उससे संबंधित डेटा एकत्रित किया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
