Newspost, Political-Regional Desk, Rohit Gupta.

सीधी, मध्य प्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण 19 अप्रैल को होने वाले सीधी संसदीय सीट के लिए भाजपा के घोषित लोकसभा प्रत्याशी डा. राजेश मिश्रा ने बुधवार, 20 मार्च को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में सीधी कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस कैंडिडेट कमलेश्वर ने भी भरा पर्चा

कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल ने भी आज ही लाव लश्कर के साथ सीधी लोकसभा सीट-11 से अपना नामांकन पत्र भरा है। हालांकि आज ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व कद्दावर वैश्य नेता लालचंद गुप्ता ने अपने पुराने दल भाजपा में वापसी कर ली। श्री गुप्ता ने कल, मंगलवार को अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया था। इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से चुनाव पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *