मैहर में भीषण सड़क हादसे के बाद का वीडियो आया सामने, प्रयागराज से नागपुर जा रही थी बस
📌सीएसपी राजीव पाठक सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया
शनिवार देर रात प्रयागराज (यूपी) से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही स्लीपर कोच बस मध्यप्रदेश के मैहर जिले में भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। सवारियों से भरी यह यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना के बाद वहां तेज धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है।

हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे सीएसपी राजीव पाठक ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को बाहर निकालने के कार्य में जुटे रहे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं करीब 25 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यात्री बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी की। शनिवार की रात करीब 11 बजे हाई वे पर चौरसिया ढाबे के पास यह दुर्घटना की शिकार हो गई।

