बेंगलुरु से पकड़ा गया किशोरी से दुराचार का आरोपी
Newspost, MP Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। विंध्यनगर थाने की जयंत चौकी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का ब्रेनवाश कर उसे भगाने तथा कई बार उसका लैंगिक शोषण (दुराचार) करने के मामले में नामित तथा पिछले 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरी घटना-
बीते 7 अप्रैल को जयंत चौकी में पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी थी कि दूधिचुआ निवासी शिवा स्वीपर ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही उनकी लड़की अपने घर वापस आ गई। तब उस लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार बीते 9 अप्रैल को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल को मेरी लड़की को आरोपी शिवा स्पीपर निवासी नेहरू बस्ती दुद्धीचुआ थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर अप.क्र. -285/24 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना गुमशुदा एवं आरोपी की पता तलास की गई। इसी बीच पता चला कि गुमशुदा लड़की अपने घर आ गयी है। दिनांक 15.05.2024 को उसका धारा 164 सीआरपीसी के तहत कथन माननीय न्यायालय के समक्ष कराया गया।
पीड़ित किशोरी का कथन-
पीड़ित ने अपने कथन में बताया कि शिवा स्वीपर निवासी दुद्धीचुआ सेक्टर बी अलंकार भवन के पीछे से दिनांक 07-04-24 को मुझे बहला फुसलाकर भगा ले गया था तथा पत्नी बनाकर रखा था। उसने मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में धारा 366, 376(3), 376(2), भादवि 05 (1,6) पाक्सो एक्ट बढाई गयी है। जिसकी दस्तयाबी की जाकर परिजनों को दिनांक 15.05.2024 को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरण के आरोपी की लगातार तलाश की गई, लेकिन कोई पता नही चल रहा था। दिनांक 28.09.2024 को सूचना मिली कि वह बेंगलुरु में किसी प्रायवेट कम्पनी में काम कर रहा है। उसे टीम द्वारा बेंगलुरु पहुंचकर पकडा गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाण्ड़ में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश, एएसपी व सीएसपी के मार्गदर्शन एवं विन्ध्यनगर थाना प्रभारी की सतत निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि आर०एस० सिंह, सउनि राजेश द्विवेदी, श्याम बिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह, रवि गोस्वामी, सुनील मिश्रा, आर० दीपक यादव, अशोक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

