सीएमडी एनसीएल मनीष कुमार ने किया लोकार्पण
Newspost, Corporate Desk, Singrauli.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। एनसीएल ने रविवार को निगाही परियोजना में नई सर्फेस माइनर मशीन को नियोजित किया। एनसीएल सीएमडी मनीष कुमार ने निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक के साथ इस पर्यावरण अनुकूल मशीन का लोकार्पण किया।
इस दौरान महाप्रबंधक (निगाही) आशुतोष द्विवेदी, महाप्रबंधक (उत्खनन) भारतेंदु कुमार, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रों और इकाइयों के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कंपनी के अनुसार, सर्फेस माइनर खुली कोयला खदानों में प्रयोग की जाने वाली एक ईको-फ्रेंडली मशीन है, जो बिना ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग और क्रशिंग किए कोयले का उत्पादन करती है। इस मशीन के द्वारा ब्लास्ट रहित एवं गुणवत्तायुक्त कोयला उत्पादन किया जा सकेगा। एनसीएल की खदानों में कुल 12 सर्फेस माइनर मशीनें तैनात हैं।
