Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari.

रेणुकूट (सोनभद्र)। रविवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट द्वारा आयोजित सोनभद्र जिले के मीडिया-11 और हिंडाल्को-11 के बीच “मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच” खेला गया। टास जीतकर हिंडाल्को इलेवन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। निर्धारित 10 ओवर में हिंडालको टीम मात्र 53 रन का ही लक्ष्य दे पाई। इसे चेस करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम कप्तान अजय जौहरी के नेतृत्व में 6 विकेट से मैच जीत लिया।

मीडिया इलेवन की तरफ से ओपनिंग करने आए मानी मदान और शेखर जी चौके लगाते हुए रन बनाने लगे। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड इलेवन एक एक विकेट को तरसती दिखी। एक समय ऐसा लगा की ओपनर बल्लेबाज ही मैच जिताकर वापस आयेंगे। मगर फिर मीडिया इलेवन के कप्तान अजय जौहरी और टीम मैनेजर शेख जलालुदीन ने आप में बात कर मानी मदान को वापस बुलाकर उनके जगह दूसरे बैट्स मैन को भेजने का निर्णय लिया। जिससे उनके स्थान पर गए बैट्स मैन ज्यादा नहीं खेल पाए और विकेट गंवां दिया। इसी प्रकार आगे खेलते हुए मीडिया इलेवन ने 6 विकेट से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड इलेवन को हरा दिया। मैन आफ मैच प्रभात जी रहे। विजयी मीडिया इलेवन को संस्थान के सीओओ नागेश जी ने ट्राफी देकर साथ आए सभी पत्रकार गणों को समानित किया।

इस अवसर पर संस्थान के सीओओ- एन. नागेश पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन के एचआर हेड जसवीर सिंह ने मैच उद्घाटन किया। पत्रकारों के तरफ से अखिलेश मिश्रा, नईम गाजीपुरी, सुशील तिवारी, कृष्णा उपाध्याय, रामाश्रय राय, आनंद गुप्ता, अमिताभ मिश्रा, संतोष सोनी, कौशलेंद्र पाण्डेय, शाहनूर, शिव नरेश, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के तरफ से पीसी हेड यशवंत सिंह, प्रशांत सिंह और सजल शाह मैच की पूरी जिमेदारी उठाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *