Joining: पुन्नू सिंह सीएसपी विन्ध्यनगर, केके पाण्डेय सिंगरौली (मोरवा) के होंगे एसडीओपी

News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को 252 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला का आदेश जारी कर दिया गया है।
सिंगरौली जिले में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात देवेश कुमार पाठक को उप पुलिस अधीक्षक पुमनी कार्यालय शहडोल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं एसडीओपी राजीव पाठक को नगर पुलिस अधीक्षक मैहर की कमान सौंपी गई है। एसडीओपी चितरंगी हिमाली पाठक को उप पुलिस अधीक्षक रीवा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। एसडीओपी देवसर वीरेंद्र धार्वे को सहायक सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट एवं एसडीओपी अजाक राजाराम धाकड़ को एसडीओपी गरोढ़ मंदसौर भेजा गया है।

वहीं सिंगरौली जिले में अब नगर पुलिस अधीक्षक की कमान सहायक सेनानी हॉकफोर्स में रहे पुन्नू सिंह परस्ते को दी गई है। सहायक सेनानी हॉकफोर्स में रहे कृष्ण कुमार पांडेय को एसडीओपी सिंगरौली की कमान सौंपी गई है। एसडीओपी चितरंगी का पदभार जहां चित्रकूट एसडीओपी रहे आशीष जैन को दिया गया। वहीं एसडीओपी बड़ा मलहरा जिला छतरपुर में रहे शशांक जैन अब एसडीओपी देवसर की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *