आचरण संहिता लगने के ऐन पहले मोहन सरकार ने कर दिया उलटफेर
Newspost, State Desk, Rohit Gupta.
भोपाल/ सिंगरौली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने लोकसभा- 2024 के लिए चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता लगने के ठीक पहले प्रशासनिक हेरफेर कर दिया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिंगरौली जिले के कलेक्टर अरुण कुमार परमार, एसपी से कार्यवाहक डीआईजी पद पर पदोन्नत यूसुफ कुरैशी एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त सतेन्द्र धाकड़े को स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना कर दी गई है।
ये हैं सिंगरौली के नये जिम्मेदार अफसर ?
गत दिवस जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार अब सिंगरौली के कलेक्टर 2014 बैच के चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक पद पर 2015 बैच की आईपीएस निवेदिता गुप्ता तथा नपानि सिंगरौली के कमिश्नर के रूप में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ रहे दया किशन शर्मा को पदस्थापित किया गया है।
