Newspost, Corporate Desk, Rohit Gupta & A. Anand

सिंगरौली/ दिल्ली। भारत सरकार के मंत्रिमंडलीय नियुक समिति के सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, अधिकारी स्थापना कार्यालय, न‌ई दिल्ली द्वारा गत मंगलवार, 12 मार्च को कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल के निदेशक तकनीकी/ परियोजना व योजना पद पर कार्यरत बी. सांईराम को अब एनसीएल के सीएमडी पद हेतु मंजूरी दे दी है। यह आदेश एसीसी के डिप्टी डायरेक्टर विजय कुमार डरक ने जारी किया है।

ज्ञात हो कि गत 31 जनवरी को पूर्व सीएमडी भोला सिंह के सेवानिवृत हो जाने से यह पद रिक्त था। इस दौरान कंपनी के निदेशक कार्मिक मनीष कुमार को सीएमडी का अतरिक्त प्रभार दे दिया गया था। अब उक्त मंजूरी के बाद बी. सांईराम जल्द ही एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *