आज विशेष ट्रेन से रवाना होगा हजारों कार्यकर्ताओं का समूह
News Desk, सिंगरौली.
25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ मे सिंगरौली से हजारों कार्यकर्ताओं का समूह आज विशेष ट्रेन सेभोपाल के लिए रवाना होगा। संगठन के द्वारा विशेष ट्रेन कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने तथा वापसी के लिये व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व मे बूथ स्तर से लेकर जिले मे निवासरत प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज भोपाल के लिये रवाना होंगे।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी जी कार्यकर्ता महाकुंभ मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अन्य सभी बड़े नेताओं को सुनने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यकर्ता महाकुंभ यात्रा के प्रभारी तथा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे विशेष ट्रेन सिंगरौली स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होगी तथा कल सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कल शायं भोपाल से वापस चलकर सिंगरौली आयेगी।
इस बार पार्टी ने कार्यकर्ताओं की श्रेणी तय की है जिसमे चिन्हित कार्यकर्ताओ को ही बुलाया गया है। जिले मे अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की संख्या ही 12 हजार से ऊपर है। कार्यकर्ताओं को रेलवे स्थानक तक लाने ले जाने के लिये प्रत्येक मंडलों मे बसों की व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक मंडल के लिये ट्रेन मे बोगी का आवंटन निर्धारित कर दिया गया है। मंडल केदृष्टिकोण से भी व्यवस्था हेतु मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व मे विशेष कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता का मंडल स्तर पंजियन कर लिया गया है तथा उनको प्रवेशिका उपलब्ध करा दी गई है। सभी कार्यकर्ताओं को रात्रि भोजन के लिये पैकेट की व्यवस्था दी जाएगी तथा हर डिब्बे मे पानी तथा आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रहेगी। भोपाल पहुंचने केपश्चात सारी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदेश संगठन द्वारा दी जायेंगी। जमूरी मैदान मे कार्यकर्ताओं के बैठने के लिये विशेष वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गये हैं तथा कार्यकर्ताओं के भोजन के लिये अलग अलग संभागीय पंडाल लगाए गये हैं तथा 10 लाख से ऊपर कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था की गई है। वापसी
पर कार्यकर्ताओं को पुनः खाने के पैकेट तथा पानी की व्यवस्था की जायेगी तथा निर्धारित समय पर ट्रेन वापसी के लिए रवाना होगी।
