नागरिक भागीदारी से 680.7 मीटर लंबी दीवार पर 12 कलाकारों ने 12 घंटे में बनाया भित्ति चित्र
सिंगरौली के जयंत ईको पार्क में किया गया यह प्रयोग
Newspost.
MP के सिंगरौली जिले में जयंत स्थित इको पार्क में नागरिक भागीदारी से उन्नति सोसाइटी की अगुवाई में विश्व के सबसे लंबे भित्ति चित्रांकन (म्युरल आर्ट) का आयोजन किया गया। जिसमें 680.7 मीटर लंबी दीवार को 12 कलाकारों द्वारा सिर्फ 12 घंटे के अंतराल में पूरा किया गया।
नगर निगम सिंगरौली द्वारा आयोजन को मूर्त रूप देने के सहयोगी भूमिका निभाई गई। वहीं एनसीएल प्रबंधन द्वारा व्यवस्था उपलब्ध करवाने में सहभागिता सुनिश्चित की गई। हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड की एशिया टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर जांच एवं वेरिफिकेशन किया और स्वीकार किया कि यह विश्व का सबसे लंबा म्युरल आर्ट है जिसे सबसे कम समय में प्रतिभागियों द्वारा तैयार किया गया है।
नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे को उन्नति सोसाइटी के फाउंडर द्वारा हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र सौंपा गया। जिसके बाद निगमायुक्त ने उन्नति सोसाइटी के सभी सदस्यों को इस तरह के आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन में उन्नति सोसाइटी के सदस्यों में मोहम्मद निजामुद्दीन, गौरव, धीरज सिंह और अर्पण पटेल की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं नगर पालिक निगम सिंगरौली से नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, सहायक नोडल अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, उपायुक्त आरपी बैस और आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला का मार्गदर्शन रहा।
