बच्चों को वितरित की सामग्री, प्राथमिक पाठशाला को भेंट की पानी की टंकी

Newspost.

माता पिता की पुण्य तिथि के अवसर पर समाजसेवी अभय तिवारी एवं अमित तिवारी ने अनुकरणीय कार्य किया है। इन्होंने वार्ड क्रमांक 5 में संचालित एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को लंच पैकेट व पानी की बोतल का वितरण किया तथा इस अवसर पर विद्यालय की पेयजल व्यवस्था में सहयोग हेतु एक पानी की टंकी भी भेंट की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से IHRCCO के पदाधिकारी सत्येन्द्र पासवान, रमन सिन्हा, हरेंद्र राय, राहुल सिंह, प्रमोद द्विवेदी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सूत्रधार जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव रहे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 5 एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गणों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *