बरगवां पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

Newspost, MP CG.

सिंगरौली।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के निर्देशन, शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं अनुविभागीय अधिकारी के के पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह द्वारा गठित टीम ने मंगलवार की रात में मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर दिनेश कुमार केवट उर्फ डी.के. पिता सेतलाल केवट उम्र 25 वर्ष निवासी तेन्दुडोल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस कीमती 22 हजार रुपये का बरामद किया है। बरगवां पुलिस ने रविवार को भी देसी तमंचा व कारतूस के साथ एक अन्य आरोपी को पकड़ा था।

आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक आरपी सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विशेषर प्रसाद की टीम द्वारा की गयी। वही एक अन्य मामले में यज्ञलाल शर्मा पिता बबनूराम शर्मा निवासी गदसा थाना बरगवां जिला सिंगरौली, प्र.क्र. 555/15 धारा 135 विद्युत अधि के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *