बॉर्डर पर सतर्कता बरतने व चुनाव में अपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए बनाई रणनीति, जानकारियां भी साझा की
NPG Media Desk, सिंगरौली, MP.
आगामी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन- 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शुक्रवार, 15 सितम्बर को एन.टी.पी.सी. विन्ध्यनगर के सूर्या भवन में उभय राज्यों की सीमावर्ती पुलिस एवं राजस्व के अधिकारियों ने एक साथ बैठक की।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली युसुफ कुरैशी, डी.एफ.ओ. जिला सिंगरौली अखिल बंसल, गजेन्द्र सिंह सी.ई.ओ. जिला पंचायत/नोडल अधिकारी निर्वाचन, लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर (छ.ग.) त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक कोरिया, (छ.ग.) सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ (छ.ग.) शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर (छ.ग.) शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, राजेश शुक्ला एसडीएम सिंगरौली, पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक, विन्ध्यनगर, कृष्ण कुमार पाण्डेय, एसडीओपी मोरवा, राजेश साहू उप पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया, संजय शर्मा तहसीलदार, बिहारपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) प्रतीक जायसवाल, तहसीलदार सोनहत, जिला कोरिया (छ.ग.) निरीक्षक सुदेश तिवारी, थाना प्रभारी बैढन, निरीक्षक अनिल बाजपेई, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अभिमन्यू द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत, उप निरीक्षक नीरज सिंह चौकी प्रभारी गोभा, उप निरीक्षक विजय पुष्पकार, थाना माडा, उप निरीक्षक विनय शुक्ला, थाना प्रभारी लंघाडोल एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, मो. कुरैशी के द्वारा बैठक में चर्चा के बिन्दु एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में बताया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारा प्रमुख दायित्व है कि जन सामान्य अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीकता से कर सकें। इसके लिये आवश्यक है कि हम सब की सहभागिता व विशेष सतर्कता एवं सक्रियता से प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर इस निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का वन टू वन परिचय लिया गया।
विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया एवं बॉर्डर एरिया में अपराधियों से निपटने की रणनीति भी तैयार की गई। पुलिस ने अपने क्षेत्र के फरार वारंटी और अपराधियों की जानकारी आपस में साझा की।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर सतर्कता बरतने चेकिंग और चुनाव में अपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए रणनीति बनाई और जानकारियां भी साझा की है। नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना भी तैयार की गई।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ राज्य से लगे सभी सीमाओं के चेक पोस्टों पर संयुक्त रूप से नाके ऑपरेशनल कर प्रभावी कार्यवाही की सहमति व्यक्त की गई।
अवांछित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के लिये रूट चार्ट शेयर किया गया एवं किसी सूचना की इनपुट होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने पर भी चर्चा की गई।

अन्तर्राज्यीय पुलिस एवं प्रशासन की बैठक में निर्वाचन संबंधी निम्न बिन्दुओ पर चर्चा कर अपनी-अपनी जानकारी साझा की गई।
इन निम्न बिन्दुओं पर प्रभावी कार्यवाही पर सहमति बनाई गईः-
01- सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, शस्त्र, मादक पदार्थाे, अवैध कैश, आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही।
02- स्थायी वारंटियों, फरार/ईनामी अपराधियों की सूची साझा करते हुये ऐसे अपराधियों की धरपकड हेतु कार्य योजना तैयार की गई।
03- चिन्हित सीमावर्ती चेक पोस्ट पर एस.एस.टी./एफ.एस.टी. प्वाइंटो पर प्रभावी कार्यवाही।
04- वल्नरेबल क्षेत्रो एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रो पर संयुक्त भ्रमण एवं प्रभावी कार्यवाही
05- सीमावर्ती इलाको में थाना वाईज पुलिस मोबार्इ्रल का सतत् भ्रमण संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय कर प्रत्येक अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी साझा करना
06- लाईसेंसी आर्म्स धारको की सूची प्राप्त कर थानो में दर्ज लाइसेंसी से मिलान करना एवं सत्यापन उपरांत सत् प्रतिशत आर्म्स जमा कराया जाना।
07- ऐसे अद्यतन अपराधी जिनके विरूद्ध विगत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बदर/रा.सु.का. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई उसकी सूची सीमावर्ती जिलो के थानो से साझा करते हुये बदमाशो को चेक करना एवं उनकी गतिविधियॉ पर कडी निगाह रखना
08- अवैध नशीली सिरप (कोरेक्स)/ गांजा/ हिरोईन/ अवैध शराब का आवक उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ से होता है। ऐसे मादक पदार्थाे में संलिप्त मुख्य स्त्रातों/ अपराधियों के विरूद्ध संयुक्त रूप से कार्यवाही
09- अवैधानिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ/ अवैध शराब/ कैश/ निर्वाचन में मतदाताओ को प्रलोभन हेतु देने वाली सामाग्री तथा किमती वस्ती की सूचना एवं उसका रूट चार्ट शेयर करने से निश्चित रूप से ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके लिये आपसी समन्वय आवश्यक है।
10- सीमावर्ती क्षेत्र से लगे समस्त संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो की सूची तैयार कर मतदान केन्द्रो का भ्रमण।
11- चुनाव के दौरान सीमावर्ती राज्यों के जिलो के थानो मंे अपना वायरलेस सेट मय ऑपरेटर के लगाए जायेगे ताकि सूचना का आदन-प्रदान तत्काल किया सा सके।
12- अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब करोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूची साझा कर प्रभावी कार्यवाही पर चर्चा की गई।
13- सीमावर्ती क्षेत्रो में विवादित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने व चुनाव पभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने एवं ऐसे व्यक्त्यिों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की जाने की सहमति व्यक्त की गई।
