अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन केपी वेंकटेश्वर राव ने पुलिस लाइन रीवा में किया उद्घाटन
News Desk, Ashish Soni, NPG Media.
पुलिस परिवार के बच्चों के लिये नि:शुल्क लर्निंग सेंटर का शुभारंभ के.पी. वेंकटेश्वर राव (IPS) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) रीवा जोन के द्वारा पुलिस लर्निंग सेण्टर का शुभारम्भ किया गया।
पुलिस लर्निंग सेण्टर (Police Learning Center) में पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के शिक्षा एवं अन्य प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों में निःशुल्क सहयोग प्रदान किया जायेगा। पुलिस लर्निंग सेण्टर में कंप्यूटर सिस्टम, उपयोगी पुस्तकें एवं शिक्षक की उपलब्धता रहेगी।
इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) रीवा जोन मिथिलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक (SP) रीवा विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक (SP) मऊगंज वीरेन्द्र कुमार जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रीवा अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक (Dy.SP, HQ) (मुख्या.) हिमाली पाठक, रक्षित निरीक्षक (RI) रीवा श्रीमती वंदना सिंह एवं शहर के समस्त थाना प्रभारी एवं लगभग 150 पुलिस परिवार के सदस्य व बालक बालिका उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन के द्वारा उपस्थित बालक बालिकाओं एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को उक्त लर्निंग सेण्टर का उचित लाभ लेनें एवं जीवन में नया सीखने हेतु सदैव लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देते हुए बालक-बालिकाओं के उज्वल भविष्य की कामना की।
