MP Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.

सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम बरिगवां में मामूली जमीनी विवाद को लेकर सरहंगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला को डायल 100 के माध्यम से बेहोशी के हालत में जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार 27 अगस्त को महिला पानी निकास हेतु नाली बना रही थी। तभी उसके परिवार के कुछ सदस्य एवं गांव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रतापूर्वक गाली गलौज करते हुए घर के अंदर घुसकर लाठी, डंडा और कुदाल से घर में अकेली उस महिला के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में नामित रामस्वयंबर पटेल पिता रामलाल पटेल, मकसूदन पटेल पिता रामलाल पटेल ललाउ तथा आशीष पटेल पिता मकसूदन पटेल द्वारा जानलेवा हमला किया गया। 

मारपीट की घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। बेहोशी हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। मारपीट करने वाले उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *