News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
कलेक्टर अरुण परमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु 18 जुलाई को ‘भूमि सम्मान’ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे। यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा।
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
इन जिलों के कलेक्टर होंगे सम्मानित
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर सम्मानित होंगे।
#CM Madhya Pradesh
#Jansampark Madhya Pradesh
