?️? हर हर महादेव, सुप्रभात ??️*आज का सन्देश ??️
Newspost, Spiritual Desk, Swami Dayanand Sharma
दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनने से पूर्व यह भी आवश्यक हो जाता है कि हम स्वयं दूसरों से प्रेरणा लेना सीखें। बिना प्रेरणा लिए हमारा जीवन प्रेरणादायक नहीं बन सकता। यदि हम लेना चाहें तो संपूर्ण प्रकृति प्रेरणा से भरी हुई है।
प्रेरणा लहरों से लेनी चाहिए जो गिरकर फिर उठ जाती हैं और अपने लक्ष्य तक पहुँचे बगैर रुकती नहीं। प्रेरणा बादलों से लेनी चाहिये जो समुद्र से जल लेते हैं और रेगिस्तान में बरसा देते हैं।। पक्षी से प्रेरणा मिलता है सुबह सूरज की किरणों से पहले उठना ,मीठा बोलना और स्वस्थ रहने का तरीका
प्रेरणा हमें वृक्षों से लेनी चाहिए, फल लग जाने के बाद जिनकी डालियाँ स्वतः झुक जाया करती हैं। प्रेरणा उन फूलों से लेनी चाहिए जो खिलते भी दूसरों के लिए और टूटते भी दूसरों के लिए हैं। जो व्यक्ति प्रेरणा लेना जानता है उसका जीवन एक दिन स्वतः प्रेरणा दायक भी बन जाता है।
सुरपति दास
इस्कॉन
