मध्य प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

News Desk (NPG Media)

मौसम वैज्ञानिक चरण सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के साथ ही दक्षिण में मानसून के सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं के मिले जुले प्रभाव के कारण उत्तर भारत के हिमालयन व गांगेय क्षेत्र, पठारी एवं मैदानी हिस्से में भारी बारिश हो रही है।

जहाँ तक मध्य प्रदेश की बात है, यहाँ भोपाल सहित आसपास के कई जिलों में भारी बारिश से जल प्लावन की स्थिति है। अभी भी मध्यप्रदेश में 25 से अधिक जिलों में भारी वर्षा का एलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा से दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड तक हल्की से भारी वर्षा हुई।

दिल्ली में तो पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। यहाँ शनिवार से रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली सरकार के प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी की पोल खोल दी है। यहाँ हर घंटे 156 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जुलाई से एक नया सिस्टम पूरे मध्यप्रदेश में बारिश कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *