📌 मध्य प्रदेश भाजपा ने सभी 29 सीटों को जीतकर किया है क्लीन स्वीप

Newspost, Editor’s Desk. ✒️ Rohit Gupta.

भोपाल/दिल्ली। आज, रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन के लॉन में नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में नया इतिहास रचने जा रहे हैं। वे पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे जो लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। बस थोड़े ही देर में मोदी 3.0 की सरकार बन जाएगी और 18वें संसद का गठन हो जाएगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बीजेपी को हुए नुकसान के बीच उत्तर की हिंदी पट्टी से मध्य प्रदेश एक ऐसा बड़ा राज्य रहा जिसने शत प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाकर पूरे 29 कमल खिला दिये। इसके पहले भी 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी शिवराज और वीडी शर्मा की जोड़ी ने कमाल किया था। ऐसे में जब शिवराज सिंह चौहान विदिशा से 8.20 लाख और खजुराहो से इस बार भी 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतकर दिल्ली पहुंचे इन दोनों नेताओं में से किन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, यह तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही स्पष्ट करेंगे। फिलहाल आपको बता दूं कि शपथ ग्रहण समारोह की बैठक व्यवस्था में शिवराज सिंह चौहान को अग्रिम पंक्ति और वह भी निर्मला सीतारमण के ठीक बगल में स्थान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *