एक व तीन नवंबर को एमपी में रहेगा अवकाश
Newspost, MP State News Desk.
भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज 28 अक्तूबर 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 01 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा एवं 03 नवंबर रविवार को भैया दूज की छुट्टी रहेगी। यह अधिसूचना निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट 1881 के क्रमांक 26 की धारा 25 के अंतर्गत जारी की गई है।
अवकाश से संबंधित अधिसूचना को मध्य प्रदेश शासन के अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिन्द्र राव के हस्ताक्षर से निर्गत किया गया है।


