शिकायत के 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार, माल बरामद
Newspost, MP Regional Desk. Chitrangi.
सिंगरौली (एमपी) की चितरंगी पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई हालिया चोरियों का खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गये सामान भी बरामद कर लिये हैं।
पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस को बताया था...
बताया गया है कि 25 अक्टूबर को फरियादी राजकुमार सिंह गोड़ पिता राम प्यारे सिंह गोंड़ ने तहरीर दर्ज कराई थी कि वह चितरंगी बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह कर साप्ताहिक बाजार में मनिहारी की दुकान लगता है। बीते 17 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी को लेकर अपने गृह ग्राम चला गया था। 18 की सुबह मकान मालिक से सूचना मिली कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। उसके घर में रखे मनिहारी व इलेक्ट्रॉनिक की सामग्री कीमत करीब 42 हज़ार की चोरी कर ली गई है। वहीं दूसरे फरियादी लीलाधर अहिरवार पिता बैजनाथ अहिरवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी की 21 अक्टूबर की शाम 8 बजे उसके घर के सामने से उसकी एमपी 34 एमई 9864 पैशन प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
उक्त मामले में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा एसडीओपी चितरंगी आशीष जैन के मार्गदर्शन में क्रमशः अपराध क्रमांक 430/24 धारा 331 (4), 325 (ए) बीएनएस एवं 431/24 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज कर विभिन्न टीम में गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
उक्त दोनों चोरियों के संबंध में पुलिस टीम व मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों के माध्यम से पता चला की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी सामग्री को विक्रय करने की फिराक में दो नाबालिग बालक लगे हुये हैं। जिसमें 16 वर्ष निवासी कुडैनिया थाना चितरंगी व 17 वर्ष निवासी खम्हरिया कला बाना चितरंगी को न्यू बस स्टैण्ड चितरंगी से गिरफ्तार कर दोनों मामले में चोरी गया मशरूका नाबालिगों के निशानदेही पर मनिहारी व इलेक्ट्रानिक्स की सामग्री, मोटर सायकल क्र. पैशन प्रो, कुल कीमती 1,02000/- रूपये बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में उनि सुरेन्द्र यादव प्रभारी थाना चितरगी, सउनि रमेश प्रसाद कोल, प्र आर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा, आर. भैयालाल यादव, सुभाष पाल, आशीष पाल,सुदर्शन चौहान, नन्दलाल यादव, सुभम पटले की सराहनीय भूमिका रही।

