तीन महीने से फरार बर्खास्त बीआरसीसी की संपत्ति कुर्क कराने की कवायद हुई तेज

Newspost, MP Regional Desk.

चितरंगी 1 जनवरी। चितरंगी जनपद शिक्षा केन्द्र के बर्खास्त बीआरसीसी की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में कोतवाली पुलिस लग गई है। हालांकि अभी तक बर्खास्त बीआरसीसी के पुस्तैनी गृह ग्राम बरहट गांव की संपत्ति को खंगाली गई है। देवसर में संपत्तियों का पता लगा रही है।

ज्ञात हो कि कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं की नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों को कबाड़ियों के हाथ बेचे जाने के मामले में कोतवाली पुलिस बैढ़न ने सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह में अपराध पंजीबद्ध किया था। इस खेल में तत्कालीन बीआरसीसी सियाराम भारती, पिपरवान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर जायसवाल व ब्लॉक पुस्तक प्रभारी शिव कुमार मिश्रा शामिल थे। इन तीनों के विरुद्ध अपराध दर्ज है।

लेकिन नि:शुल्क पुस्तकों को कबाड़ी के हाथ बेचे जाने का मुख्य आरोपी बर्खास्त बीआरसीसी सियाराम भारती को माना जा रहा है। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही सियाराम भारती फरार बताया गया है। जबकि निलंबित दोनों शिक्षक पचौर जेल में बन्द हैं। उक्त अपराध में तीनों की जमानत भी उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी है, ऐसी जन चर्चा है। उधर फरार भारती पर एसपी ने ईनाम भी घोषित की है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि उसकी चल- अचल संपत्ति जप्त करने की भी कार्रवाई प्रचलित है। उसके पुस्तैनी गृह ग्राम बरहट के संपत्तियों का ब्यौरा एकत्रित कर लिया गया है। जबकि अभी देवसर में स्थित संपत्तियों का विवरण खंगालने में लगी हुई है। फिलहाल अभी भी बर्खास्त बहुचर्चित चितरंगी का बीआरसीसी फरार है। जिसकी तलाशी पुलिस कर रही है। अब देखना है कि पुलिस कब तक में चर्चित सियाराम भारती के संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवार्र के गति को आगे बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *