राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के अध्यक्ष से हुई बातचीत

मजदूर हमारे साथ, मेंबरशिप बढ़ा है- चंद्रशेखर दुबे

Newspost, Corporate Desk, सिंगरौली.

कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएम‌एस), इंटक का एक महत्वपूर्ण संगठन है। वहाँ के मजदूर हमारे साथ हैं और मेंबरशिप में लगातार वृद्धि हो रही है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व सांसद व आरसीएम‌एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर (दद‌ई) दुबे का। श्री दुबे संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय 'स्व. बिंदेश्वरी दुबे स्मृति भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि समूचे कोल इंडिया में एनसीएल ही ऐसी कंपनी रही है जिसमें इंटक के चर्चित नेता संजीव रेड्डी ने छल से आरसीएसएस नाम के संगठन खड़ा कर दिया था। श्री दुबे ने बताया कि आरसीएम‌एस का गठन लोकप्रिय मजदूर नेता स्व. बिंदेश्वरी दुबे जी ने स्व. राजेन्द्र सिंह आदि के साथ कोयला मजदूरों के हित के लिए किया था। राजेन्द्र सिंह जी ने इस संगठन को मजबूती भी दी थी। उनके निधन के बाद हम सभी ने उनके पुत्र को विधानसभा का चुनाव लड़वाया और विधायक बनाया। इसी बीच संजीव रेड्डी ने उन्हें बर्गला कर आरसीएसएस नामक नया संगठन खड़ा करा दिया।
संगठन के अध्यक्ष श्री दुबे ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि इन दोनों संगठनों के बीच चले विवाद का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया। दो- दो माननीय न्यायाधीशों ने संगठन के पक्ष में फैसला दिया। श्रम पंजीयक ने भी आरसीएम‌एस के पुराने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कर दिया है। उन्होंने बताया कि गत सोमवार, 22 जुलाई को सायं 5 बजे एनसीएल के सीएमडी बी साईराम से चर्चा के दौरान इन सभी कागजातों को उनके सम्मुख रखा। दस्तावेजों के अध्ययन के बाद उन्होंने कहा कि अब हमें कोई समस्या और संदेह नहीं है। इस दौरान वहाँ मौजूद निदेशक कार्मिक एवं वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक (औ.सं.) को सीएमडी ने सभी आवश्यक औपचारिकताओं को अविलंब पूरा करने के साथ ही चेक ऑफ सूची में भी शामिल करने के लिये निर्देशित किया।

मजदूर हमारे साथ, मेंबरशिप बढ़ा है- चंद्रशेखर दुबे

जल्द ही हमारे संगठन का वहाँ स्थान होगा। जेबीसीसीआई से संबंधित सवाल पर उन्होंने यह कहा और बताया कि वहाँ इंटक की स्थिति फिलहाल कमजोर है। इसके लिए भी उन्होंने संजीव रेड्डी को ही जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि हमारे भरोसेमंद सहयोगी एन जी अरुण को अपने साथ मिलाकर संजीव रेड्डी ने जेबीसीसीआई में अपना दावा ठोंका था। लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है। बहुत जल्द हमारा संगठन वहाँ इंटक का प्रतिनिधित्व करेगा।

मीडिया से वार्ता के दौरान आरसीएम‌एस के क्षेत्रीय महामंत्री आनंद दुबे, ककरी परियोजना इकाई के अध्यक्ष व क्षेत्रीय समिति के सदस्य रत्नाकर पुरी, सचिव राजेश तिवारी, झिंगुरदह यूनिट के अध्यक्ष रामचंद्र सोनकर सहित विभिन्न परियोजनाओं के अध्यक्ष व सचिव तथा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *