Newspost, UP Desk, Lucknow.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बांधों से उत्पादित हो रहे जल विद्युत के साथ ही अब उन्हें सौर ऊर्जा उत्पादन का केंद्र भी बनाने के लिए अच्छी पहल कर दी है। योगी आदित्यनाथ की सरकार जल्द ही बुंदेलखंड के तीन बांधों माताटीला, जामनी और अर्जुन सागर बांध पर सोलर पैनल लगाने जा रही है। यह 'नये भारत का नया यूपी' मिशन के तहत तथा प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की मंशा से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी की पहल पर बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। माताटीला, जामनी और अर्जुन सागर बांध पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर ली ग‌ई है। तीनों बांधों से कुल 160 मेगावॉट ग्रीन बिजली का उत्पादन होगा।

यह परियोजना न केवल बुंदेलखंड में बिजली की कमी को दूर करने में मदद करेगी, बल्कि यह भारत के नेट जीरो लक्ष्य को हासिल करने और सौर ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। उल्लेखनीय बात यह भी है कि कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सिंगरौली ने भी यूपी सरकार की एजेंसी के साथ सोलर प्लांट की स्थापना के लिये एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस संधि पत्र के तहत UP  के सोनभद्र जनपद में स्थित गोविंद वल्लभ पंत सागर (रिहंद बांध) में फ्लोटिंग सोलर पैनलों से लगभग 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

@myogiadityanath I @UPNEDA_Agency I @UPIrrigationWR I @DMLalitpur I @DMmahoba I @UPGovt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *