हफ्ते भर में हुईं तीन बड़ी आतंकी घटनाएं
Newspost, National Desk.
जम्मू कश्मीर में निजाम के बदलते ही पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी ताकतों ने एक बार फिर से अपना सिर उठाने का दुस्साहस किया है। घाटी में लगभग एक दशक बाद हुए चुनावों के बाद उमर अब्दुल्ला के बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने के करीब हफ्ते भर में तीन बड़ी आतंकवादी घटना से एक बार फिर वहां अशांति और असुरक्षा का वातावरण बनता दिखाई देने लगा है।
J&K के त्राल में आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में एक बड़े हमले के बाद घाटी के त्राल में आतंकवादियों ने फिर से टार्गेटेड किलिंग की कायराना हरकत को अंजाम दिया है। इस हमले में आतंकियों ने गैर कश्मीरी को गोली मार दी है।
इस घटना में यूपी के रहने वाले प्रीतम सिंह को गोली लगी है।
घाटी में आतंकी हमलों से शांति को खतरा
नागरिक सरकार के सत्ता में आने के बाद से आतंकी अब तक 9 लोगों को मार चुके हैं। आतंक की इन बढ़ती घटनाओं से घाटी में डर का माहौल बन गया है।
उमर अब्दुल्ला सरकार बनने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले अचानक से बढ़ गए हैं। पिछले 8 -9 दिन में 3 बार छलनी हुआ है कश्मीर!
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नई सरकार बनने के ठीक बाद जम्मू कश्मीर में बढ़ी आतंकी वारदातों को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के मौन समर्थकों की पड़ताल में जुट गई हैं।
