इंग्लैंड-पाकिस्तान की अब 11 नवंबर को कोलकाता में होगी भिड़ंत
Sports Desk (NPG Media).
ICC ने इस वर्ष भारत में होने जा रहे विश्व कप टूर्नामेंट (World Cup)– 2023 के 50-50 ओवरों के वन डेयर मैचों का संशोधित शेड्यूल (Revised Schedule) BCCI से राय मशविरा कर जारी कर दिया है। अपडेटेड शेड्यूल में 9 मुकाबलों की तारीखें बदली गई है। भारत-पाकिस्तान मैच अब 15 की जगह 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 12 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डन में निर्धारित पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच अब 11 नवंबर को ही होगा। यह बदलाव आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में 9 मैचों की तिथि बदली गई है। भारत-पाकिस्तान मैच अब 15 की जगह 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। वहीं 12 नवंबर को कोलकाता में निर्धारित पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच अब 11 नवंबर को होगा। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 11 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने वाली थी, लेकिन यह मैच अब 12 नवंबर को बेंगलुरु में होगा।
तिथि में ही बदलाव, वेन्यू नहीं बदला
वर्ल्ड कप में 9 मैच री-शेड्यूल किए गए हैं, लेकिन किसी भी मैच का वेन्यू चेंज नहीं किया गया। भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख बदलने के चलते इंग्लैंड-बांग्लादेश और श्रीलंका-पाकिस्तान मैच को भी री-शेड्यूल करना पड़ा। अब 10 अक्टूबर को इंग्लैंड-बांग्लादेश और पाकिस्तान-श्रीलंका के मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बड़ा मुकाबला लखनऊ में 13 की जगह 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। अपडेट शेड्यूल में पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश और इंग्लैंड के भी 3-3 मैचों की तारीखें बदली गई हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के 2-2 मैच री-शेड्यूल किए गए हैं, वहीं न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड का भी एक-एक मैच री-शेड्यूल करना पड़ा है।
