सरस्वती विद्यालय विन्ध्यनगर की बहनों ने सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर बांधी राखी

Newspost, Regional Desk A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मंगलवार, 20 अगस्त को सरस्वती शिशु मन्दिर/उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर में अध्ययनरत छात्राओं ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ के जवान भावुक हो गए। स्कूल की छात्राओं (बहनों) ने रक्षा सूत्र बंधन उत्सव मनाया और सीआईएसएफ, एनटीपीसी- विन्ध्यनगर के 50 जवानों को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर भाई-बहन के असीम प्यार, अटूट स्नेह, आध्यात्मिक, भावनात्मक, सामाजिक व पारिवारिक एकसूत्रता के प्रतीक के रूप में पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कार के संदेश को मुखरित किया।

रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर सीआईएसएफ एनटीपीसी विन्ध्यनगर के कमाण्डेन्ट पंकज बालियान, डिप्टी कमाण्डेन्ट शिव कुमार कुमावत, रूपेश कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, गगन सैनी, ईशान सिंह- इंसपेक्टर एवं विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम गुप्ता, आचार्य परिवार एवं 55 बहिनों की उपस्थिति रही। यह उत्सव विद्यालय की बालिका प्रमुख श्रीमती संगम श्रीवास्तव एवं श्रीमती सावित्री पाठक की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *