Newspost, Regional Desk, A. Anand.

विंध्यनगर, सिंगरौली (म.प्र.)। एन.टी.पी.सी. (ntpc) विन्ध्यनगर के सी.आई.एस.एफ. (cisf) फायर विभाग ने सरस्वती शिशु मन्दिर उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर के भैया बहनों को अग्निशामक यंत्र की जानकारी दी। सी.आई.एस.एफ. फायर के कमाण्डेंट हमवीर सिंह ने अग्निशामक के अलग अलग प्रकार एवं आग बुझाने में उनके प्रयोग करने की विधि तथा आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही भैया-बहनों से अग्निशामक यंत्र का उपयोग उनके द्वारा करवाया। अग्निशामक यंत्र एवं आग से संबन्धित प्रश्न भी भैया-बहनों से पूछा गया। सही उत्तर देने वाले भैया-बहनों को 20 अप्रैल को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। 

विद्यालय के व्याख्याता मनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने सीआईएसएफ के अधिकारियों का स्वागत किया एवं उनके इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भैया-बहनों को अग्निशामक यंत्र का संचालन करना सिखाया गया। इससे भैया-बहन आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशामक यंत्र का उपयोग बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति के व्यवस्थापक धीर सिंह चौहान, आचार्य परिवार एवं कक्षा तृतीय से द्वादश तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *