सिंगरौली के चितरंगी की घटना, प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

Newspost, MP Regional Desk.

मध्य प्रदेश। सिंगरौली जिले की चितरंगी में बनिया नाला दरबारी के पास हुई घटना में वन रक्षक शीतल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह सामान्य दुर्घटना नहीं है, इसे जघन्य कृत्य बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने के बाद उसे झखरावल निवासी कमलेश साकेत ने घसीटकर मार डाला।

बताया गया है कि आरोपी कमलेश साकेत साप्ताहिक बाजार गीर में सब्जी का कारोबार करता था। सोमवार को सब्जी के मोल भाव को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ था। उसी रंजिश के कारण आज मंगलवार को आरोपी ने वनरक्षक शीतल सिंह को ड्यूटी जाते समय ट्रैक्टर से कुचलकर घसीटा जिससे वनरक्षक की मौत हो गई।
उक्त घटना के बाद मृतक के परिवार जन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर विशेषकर मृतक के परिवार की महिलाओं की हालत ज्यादा खराब हो गईं। अधिकांश महिलाएं रोते विलखते वहीं निढाल हो गईं थी। बताया गया है कि मृतक शीतल सिंह अपने परिवार का सबसे होनहार सदस्य था। फिलहाल आरोपी को फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *