कार्रवाई के बाद प्रदेश भर में मचा हड़कंप
State Desk, MP.
मध्य प्रदेश के लोकायुक्त संगठन रीवा की टीम ने उमरिया जिले की आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता को ₹ 1 लाख 20 हजार की रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। सूत्रों के अनुसार उक्त कार्रवाई के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि लोकायुक्त की कार्रवाई अभी भी जारी है।
