Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’.

सीधी जिले के मझौली अंचल स्थित विद्यालय स्वामी विवेकानंद एकेडमी छुही (ताला) में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों से केक कटवाया गया। शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार उपरांत शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा उनके अनमोल विचार साझा किये गये।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिका व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद व मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *