पूर्व घोषित 23 नवंबर के स्थान पर अब 25 को होगा चुनाव
Newspost, National Desk.
विभिन्न राजनैतिक दलों के तर्क कि 23 को देवोत्थान एकादशी एवं बड़े पैमाने पर वैवाहिक कार्यक्रमों के कारण मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है तथा चुनाव के प्रबंधन में भी लॉजिस्टिक्स की समस्या खड़ी हो सकती है, इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए अब राजस्थान में 23 नवंबर के बजाय 25 नवंबर को मतदान करवाने का फैसला किया है। मतगणना पूर्वनिर्धारित दिनांक 3 दिसंबर को ही होगी।
वास्तव में भाजपा और राज्य के कई अन्य सामाजिक संगठनों ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने का अनुरोध किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर शुभ मुहूर्त प्रतीक देवोत्थान एकादशी को देखते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की तिथि में बदलाव की मांग की थी।
