19 सितम्बर को प्रदेश में 7 रूटों से शुरू 3 अक्टूबर तक लेगी यह यात्रा

भाजपा सरकार से नाराज जनता आक्रोश में है – कमलेश्वर पटेल 

सिंगरौली।

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक सिहावाल कमलेश्वर पटेल ने आज मंगलवार को कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ चितरंगी से किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में  कहा कि भाजपा पिछले 19 सालों से प्रदेश की जनता को गुमराह करने ध्यान मोड़ने, दबाने, डराने धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे शिवराज सिंह चौहान ने ठगा नहीं। प्रदेश बदहाली और बर्बादी झेल रहा है। जनता में शिवराज के राज के ख़िलाफ़ जो असंतोष है, वो अब जन आक्रोश में तब्दील हो गया है। समूचे मध्यप्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जुबान पर बस एक ही बात है, “शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ”। आज मध्यप्रदेश के कोने- कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। बस जनता की इसी आवाज़ को सुनकर हम ‘जनाक्रोश यात्रा’ का आगाज़ कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद मानिक सिंह पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला अध्यक्ष सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष  सुश्री सोनम सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली श्रीमती अर्चना सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं यात्रा मीडिया समन्वयक विंध्य क्षेत्र शहरयार खान एवं अध्यक्ष आईटी सेल व सोशल मीडिया विभाग सिंगरौली ग्रामीण रवि तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *