सिंगरौली के 3 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 126 शक्ति केंद्रों पर बीजेपी का सम्मेलन आज से
Newspost, MP CG, Singrauli.
भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली अपने संगठनात्मक दृष्टिकोण से बनाए गए शक्ति केंद्रों पर सामूहिक सम्मेलन मंगल व बुधवार को आयोजित किया जायेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के दिशा-निर्देश तथा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह के देख रेख मे ये सम्मेलन सम्पन्न होंगे। चुनाव तैयारियों के दृष्टिकोण से केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों मे शक्ति केंद्रों का सम्मेलन अति महत्वपूर्ण है।
प्रत्येक शक्ति केंद्र मे शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं उस शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेंगे। जिले के समस्त शक्ति केंद्रों मे सम्मेलनों के लिये वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है तथा शक्ति केंद्रों के संयोजकों को इस सम्मेलन को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि संगठन द्वारा समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जन प्रतिनिधियों को सम्मेलनों मे मुख्य अतिथि के रूप मे भेजा जा रहा है जिनमे प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह स्वयं चितरंगी शक्ति केंद्र मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे तथा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सिंगरौली मंडल के शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 3 एवं बैढ़न मंडल के वार्ड क्रमांक 39 मे मुख्य अतिथि होंगे तथा इस अभियान के प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह सरई शक्ति केंद्र के मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार विधायक अमर सिंह कर्थुआ मंडल के शक्ति केंद्र कुड़निया मे तथा विधायक सुभाष वर्मा बरगवां मंडल के शक्ति केंद्र बाघाडीह मे मुख्य अतिथि होंगे। निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सिंगरौली मंडल के शक्ति केंद्र सोलंग पड़री तथा पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार वार्ड क्रमांक 8 के शक्ति केंद्र मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहेंगे।
जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी नौढि़या मंडल के शक्ति केंद्र खड़ौरा तथा रामनिवास शाह निवास शक्ति केंद्र में मुख्य अतिथि होंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी वार्ड क्रमांक 21 बनौली, आशा यादव सरई मंडल के शक्ति केंद्र कोनी तथा अरविंद दुबे माड़ा मंडल के शक्ति केंद्र भाऊखांड़ में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। जिला महामंत्री राजकुमार दुबे रजमिलान तथा लालपति साकेत बगदरा मंडल के शक्ति केंद्र कुलकवार में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य समस्त शक्ति केंद्रों में वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
