अद्भुत दैवीय अनुभूति देती है यह रामलीला

Newspost, MP CG, सिंगरौली.

#Amazing #Wonderful #RamLeela #Devine

हिंडालको महान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कंपनी के कर्मियों द्वारा अभिनीत श्रीराम लीला की शुरुआत दशहरे के ठीक 10 दिन पहले सोमवार को की गई।

हिंडालको महान के दुर्गा पूजन स्थल पर विधिपूर्वक शुरुआत कर लीला का शुभारंभ करते हुए परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने रामलीला का अभिनय करने वाले कलाकारों की प्रसंशा की। उन्होंने संस्थान के नियमित कामकाज के साथ साथ रामलीला के निर्बाध संचालन करने के लिए उनके संकल्प की सराहना की। 

श्री नाथ ने लोगों को नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि यह नवरात्रि लोगों के जीवन मे समृद्धि लायेगी। रामलीला का शुभारंभ हिंडालको महान के पावर प्लांट हेड चंद्रशेखर सिंह ने भगवान श्रीगणेश व श्रीराम का पूजन कर किया। 

रामायण के इन प्रसंगों का हुआ मंचन

रामलीला के पहले दिन महाराज दशरथ के पुत्रमोह के साथ साथ महर्षि श्रृंगी द्वारा कामेष्टि यज्ञ, राम जन्म, नामकरण, राजा जनक द्वारा प्रजा के हित के हल चलाना, माता सीता की उत्पत्ति, तड़का वध, मारीच युद्ध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम सीता विवाह आदि अनेक मनोरम दृश्य का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

रामलीला का निर्देशन अभिषेक उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। रामलीला व नवरात्रि पूजन में जहां लोग बढ़ चढ़कर अपनी रुचि दिखा रहे हैं, वहीं कार्यक्रम में हिंडालको महान के वरिष्ठ अधिकारियों में मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी, कास्ट हाउस हेड संजय चतुर्वेदी, ऑपरेशन हेड सुदीप्ता नायक के साथ साथ भारी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक रामलीला स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष सुशांत नायक, सचिव राम जतन गुप्ता के देख रेख में सम्पन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *