इलेक्ट्रिक बसों व ई रिक्शा के लिये तैयार करें चार्जिंग स्टेशन- कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई सिंगरौली सिटी ट्रासंपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की समीक्षा बैठक
Newspost, सिगरौली, MP.
कलेक्टर अरुण परमार की अध्यक्षता एवं नगर पालिक निगम सिगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागर में सिंगरौली सिटी ट्रासंपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
प्रस्ताव/निर्देश:
बैठक में महापौर रानी अग्रवाल ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर शहर में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीव्ही कैमरा लगवाया जाने तथा कण्ट्रोल कमांड सेंटर की भी स्थापना कराये जाने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड में खड़ी ऐसी बसे जिनका संचालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ऐसी बसों के विरुद्ध जप्ती की कार्यवाही करें। साथ ही बिना परमीट के संचालित अवैध ऑटो वाहनों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
भावी कार्य योजना:
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शहर में इलेक्ट्रिक बसों व ई रिक्शा हेतु चार्जिंग स्टेशनों की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि नवीन अंतर्राज्यीय बस स्टैंड हेतु भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही उपखंड अधिकारी के समन्वय बनाकर करें। समिति द्वारा संचालित सिटी बसों को खनहना बॉर्डर तक चलाये जाने की स्वीकृति दी। बैठक में अंतरशहरी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त शहर में मुख्य मार्गों में ट्रैफिक साईन बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप आदि लगाने की अनुमति प्रदान की गई। शहरी क्षेत्र में आवारा पशु पर कार्यवाही करने व यातायात व्यवस्था में सुधार करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।
सिटी बस कर्मचारियों से अभद्रता पर होगी कार्यवाही- एसपी
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूत्र सेवा सिटी बसों के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना घटित होती है तो तत्काल संबंधित थाने में सूचित करें। उपद्रव मचाने वालों को चिन्हित कर तत्काल संबंधित थाने द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
ये रहे उपस्थित:
बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, कार्यपालन यंत्री वी.बी.उपाध्याय, उपायुक्त सत्यम मिश्रा, यातायात प्रभारी आर पी मिश्रा, एनसीएल अमलोरी अमलोरी प्रबंधन के अमरेन्द्र कुमार व गौरव बाजपेयी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमिताभ यादव आदि उपस्थित रहे।
