Newspost, Spiritual Desk, Swami Dayanand Sharma
🕉️ सुप्रभात! आज का दिन शुभ मंगलमय हो!!🙏
अतः सवाल यह नहीं कि धर्म रहना चाहिए या नहीं? सवाल यह है कि क्या हम मनुष्य बिना धर्म& का सम्बल लिए ख़ुश रह सकते हैं? या जिस तरह एक बच्चे को अपने संरक्षक आस पास चाहिए होते है उसी तरह मनुष्यों को भी विपदा में एक उच्च शक्ति का सहारा चाहिए ही।
सवाल यह नहीं कि ईश्वर है या नही? सवाल यह है कि क्या हम मनुष्यों के लिए धर्म आवश्यक है? ईश्वर का होना आवश्यक है?
धर्म मनुष्यों को और योनियों से उच्च स्थल पर रखता है और अन्दर से सही राह पर चलने की प्रेरणा देता है । धर्म गलत नहीं है लेकिन धार्मिक (religious) लोग आवेश में आकर गलत कदम उठाते हैं तो इसमें धर्म की क्या गलती ? यह धर्म ही है जो हमें जन्म से सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है | अगर धर्म नहीं होता तो मनुष्य जानवरों की तरह व्यवहार करता, किसी को भी मार कर खा जाता । आज के समय में जो इंसान एक दूसरे को मार रहे हैं, वे असामाजिक तत्व हैं, मानवता से बहुत दूर और लगभग जानवरों के समकक्ष।
कुछ भी कहें, आम जन को धर्म पर गहरा विश्वास है और रहेगा भी।
