ननि वार्ड क्रमांक 42 में यात्री प्रतीक्षालय के लिए विधायक रामलल्लू बैस ने किया भूमि पूजन

News Desk, सिंगरौली, MP.

सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र 80 में नगर पालिक निगम (Municipal Corporation) के वार्ड क्र. 42 रहवासी श्रद्धालुओं को डीहबाबा प्रांगण में यात्री प्रतीक्षालय हाल के बन जाने के बाद उन्हें पूजा पाठ में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. यह कहना है यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य के लिए आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस का. उन्होंने 18.81 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रतीक्षालय का भूमि पूजन किया।

इस आयोजन में नगर निगम के परिषद् अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वॉर्ड पार्षद संतोष शाह ‘दादोली’, भाजपा जिला महामंत्री सुंदर शाह, देवेन्द्र नाथ शुक्ला, छोटेलाल शाह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *