चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिये आए थे आईटीबीपी के जवान, थाना प्रभारी सरई ने सम्मानित कर किया विदा

Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश. 

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने आए आई.टी.बी.पी. फोर्स के जवानों को सम्मानित कर विदा किया। 

आई.टी.बी.पी. फोर्स के कमांडेंड ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक व सरई थाना प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरई पुलिस के साथ साथ यहां के जनता का भी खूब स्नेह मिला। सरई थाना प्रभारी ने आई.टी.बी.पी. फोर्स को सफल चुनाव कराने के लिए आभार जताया और स्वल्पहार कराने के बाद उन्हें विदा किया। 

भारत माता की जय के घोष के साथ सिंगरौली पुलिस की जय का नारा भी लगाया गया। इस दौरान जवानों ने कहा कि हमें रुकने एवं अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। सभी जवानों को सरई महाविद्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *